अथाह समुद्र और ऊँचे आसमान में अजीबो-गरीब घटनाक्रम की बातें पहले भी सुनने में आई हैं, लेकिनअटलांटिक महासागर का एक हिस्सा ऐसा है, जिसकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। पूर्वी-पश्चिम अटलांटिक महासागर में बरमूडा त्रिकोणहै। यह भुतहा त्रिकोण बरमूडा, मयामी, फ्लोरिडा और सेन जुआनस से मिलकर बनता है।
FILE
इस इलाके में आज तक अनगिनत समुद्री और हवाई जहाज आश्चर्यजनक रूप से गायब हो गए हैं और लाख कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है। कुछ लोग इसे किसी परालौकिक ताकत की करामात मानते हैं, तो कुछ को यह सामान्य घटनाक्रम लग रहा है। यह विषय कितना रोचक है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस पर कई किताबें और लेख लिखे जाने के साथ ही फिल्में भी बन चुकी हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस इलाके में कई विशालकाय गड्ढे हैं जिनमें मीथेन गैस है। इसी कारण इस इलाके में जाते ही जहाज गायब हो जाते हैं।
नार्वे के आर्कटिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि नार्वे की तरफ काफी प्राकृतिक गैस है और यहीं से मीथेन का रिसाव हो रहा है जिस वजह से ये गड्ढे बने हैं। ये करीब .80 किलोमीटर चौड़े और करीब 150 फीट गहरे तक हैं। वैसे, वैज्ञानिक इस अध्ययन के बारे में अगले महीने यूरोपीय भूवैज्ञानिक संघ की वार्षिक बैठक में विवरण पेश करेंगे, तब विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
कहां है यह इलाका
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये विशालकाय गड्ढे अटलांटिक महासागर के एक भाग बेरिंट सागर के पश्चिमी-मध्य इलाकों में हैं। बेरिंट सागर नार्वे और रूस के उत्तर में है। यहां मीथेन गैस का विस्फोट होता रहता है और इसी वजह से जहाज गायब हो जाते हैं।
पहले भी अनुमान
रूसी वैज्ञानिक इगोर येल्तसोव ने भी पिछले साल कहा था कि गैस हाइड्रेट प्रतिक्रियाओं की वजह से बरमूडा ट्रिएंगल बनने का अनुमान है। यहां मीथेन की बर्फ गैस में तब्दील हो जाती है। इससे परमाणु प्रतिक्रिया जैसी ऊर्जा निकलती है। इससे ही जहाज ऐसे गर्म पानी में डूब जाते हैं जिसमें गैस की काफी मात्रा होती है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

1 comment:
Auto insurance can be conveniently purchased online, offering several advantages. Online platforms provide easy access to quotes from multiple insurers, allowing users to compare prices and coverage options quickly. The process often includes tools for customizing policies based on individual needs and budget. Many insurers also offer discounts for purchasing online or bundling policies. Policy management, such as making payments or filing claims, is simplified through digital platforms, reducing paperwork and processing times. Additionally, online customer support is typically available, offering assistance with inquiries or claims. Overall, buying auto insurance online offers convenience, transparency, and potential cost savings for consumers. Read More - How do I compare auto insurance online?
What is distance learning? || advantages || disadvantages
What is Blockchain Technology and how does it work?
What are the benefits of having health insurance?
Crypto companies || generate revenue || blockchain industry
Post a Comment